June 15, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने 2 उद्घोषित अपराधियों को किया गिरफ्तार

उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती फरीदाबाद पुलिस।

Faridabad/Alive News: फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने दो उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस टीमों ने 14 जून को की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज और राहुल उर्फ नेपाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।

थाना मुजेसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंकज को दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में अदालत ने 9 अक्टूबर 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

वहीं थाना छायंसा पुलिस ने राहुल उर्फ नेपाल को उसके पैतृक गांव कोंडल, जिला पलवल से गिरफ्तार किया। एक मामले में अदालत में पेश न होने पर उसे 14 जून 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि राहुल उर्फ नेपाल को जमानत दे दी गई।