March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुणे से पकड़ा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और उसके साथ गलत काम करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी 11 मार्च को घर से लापता हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2025 को लड़की को पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी राजा हाजरा (28), निवासी नदिया, पश्चिम बंगाल, का पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने लड़की को अपने झांसे में लिया और उसे अपने गांव पश्चिम बंगाल ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ गलत काम किया।

थाना सेक्टर-31 की टीम ने आरोपी को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।