March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-8 में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने अमृत धिमीरे (24), जो मूल रूप से नेपाल के जिला लम्जुंग के गांव राईनस का रहने वाला है और फिलहाल सेक्टर-7 फरीदाबाद में रहता है, उसे सेक्टर-56 पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

दूसरी ओर, अपराध शाखा AVTS की टीम ने सेक्टर-56 से ब्रेजा कार चोरी मामले में तीन आरोपियों अनिल कुमार (35), निवासी अलीगढ़ यूपी; अनिल (40), निवासी किराड़ी प्रेमनगर दिल्ली; और अनिल भूषण (27), निवासी गोंछी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इनका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। तीनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।