June 6, 2026

फरीदाबाद : 52 किलो गांजे की तस्करी मामले में 6 मुकदमों का आरोपी पवन गिरफ्तार, 4 लाख का नशा बरामद

Faridabad/Alive News : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने बीते मार्च की 25 तारीख को तिगांव की एक दुकान में अवैध नशा बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध नशा बरामद किया था। अपराध शाखा ने करीब 52 किलोग्राम गांजा, बाजार में कीमत चार लाख रुपए से अधिक का बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मार्च को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना मिली थी कि पवन निवासी गांव तिगांव अपनी दुकान में अवैध नशा बेचने का काम करता है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम मौका पर पहुंची और दुकान से तीन कट्टों में कुल 51 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके पर पवन मौजूद नहीं था। इस मामले में थाना तिगांव में संबंधित धारा में अभियोग दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा ऊचा गांव की टीम ने 23 अप्रैल को पवन निवासी तिगांव को थाना बीपीटीपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह अपनी गिरफ्तार से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा था। जिसने माननीय उच्च न्यायालय में अपनी अग्रिम जमानत के लिये याचिका लगाई हुई थी, जिसको भी खारिज कराया जा चुका है।

पवन का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसके विरुद्ध पहले भी 6 मामले एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज हैं। जिसको आज न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई के लिये 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।