Faridabad/Alive News: अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने 18 नवम्बर को 340 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुन्ना यादव निवासी जीवन नगर पार्ट-2, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गौच्छी क्षेत्र से मुन्ना को काबू कर 340 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली सदर बाजार से 400 ग्राम गांजा 4 हजार रुपये में लाया था। अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

