October 1, 2026

Faridabad News

दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस सड़कों का हाल बदहाल, टोल वसूली के बावजूद सुविधाएं नदारद

Faridabad/Alive News: दिल्ली–आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग देश के सबसे व्यस्त हाईवे में शामिल है, जिस पर प्रतिदिन देश-विदेश के हजारों लोग आवागमन करते हैं। रोजाना दो लाख से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। बदरपुर बॉर्डर और गदपुरी टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 20 लाख रुपये से अधिक टोल टैक्स की वसूली की जाती है, […]

नियमों को ताक पर रखकर चल रहे प्राइवेट स्कूल फिर बिगाड़ सकते हैं बोर्ड परीक्षा परिणाम

Faridabad/Alive News : जिले में नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूल एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले के चार प्राइवेट स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम शून्य रहा, जबकि छह प्राइवेट स्कूलों का परिणाम 35 प्रतिशत से भी कम दर्ज किया गया। इसके […]

बांग्लादेश से बढ़ते तनाव का असर जिले में, 4 महीनों में 85 अवैध प्रवासियों को किया डिपोर्ट

Faridabad/Alive News : बांग्लादेश के साथ भारत के तनावपूर्ण होते रिश्तों का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार ऐसे लोगों की पहचान […]

कांग्रेस का मनरेगा को लेकर एक दिवसीय उपवास, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

Faridabad/Alive News: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नाम में बदलाव और कानून को कमजोर किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को एनआईटी स्थित सेक्टर-5 महात्मा गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध राष्ट्रपिता […]

फरीदाबाद विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को ऐतिहासिक जनसमर्थन

Faridabad/Alive News: कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” ने अपने 98वें दिन फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही जनसमर्थन का नया रिकॉर्ड बनाया। क्षेत्रवासियों ने उत्साह, अपनत्व और भारी जनभागीदारी के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और एकता […]

श्री संकट मोचन हनुमान मंडल के तत्वावधान में जरूरतमंदों को कंबल किया वितरित

Faridabad/Alive News: आज रविवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, कैली धाम के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से   लगभग 1000 कंबलों का वितरण किया गया, जिससे गरीब एवं असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राजस्थान एसोसिएशन […]

फरीदाबाद के बॉक्सर लोकेश ने नोएडा में जीता गोल्ड, अब मंगोलिया में दिखाएंगे दम

Faridabad/Alive News: जिले के गांव डीग निवासी बॉक्सर लोकेश ने नोएडा में आयोजित 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। यह 6 दिवसीय प्रतियोगिता 4 से 10 जनवरी तक नोएडा में आयोजित की गई थी। लोकेश ने 80–85 किलोग्राम भार वर्ग में […]

फरीदाबाद से रात में हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बंद, अब सिर्फ सुबह की सेवा उपलब्ध

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद जिले में हरियाणा रोडवेज ने बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार जाने वाली रात की बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रोडवेज के अनुसार, रात की बस में यात्रियों की संख्या काफी कम होने के कारण यह फैसला लिया गया है। पहले बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार के लिए […]

फरीदाबाद में कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन, मनरेगा में बदलाव का विरोध

Faridabad/AliveNews: फरीदाबाद जिले में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाए गए नए रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-GRAMG कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास और सांकेतिक धरना दिया। यह धरना एनएच-5 स्थित महात्मा गांधी पार्क में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर […]

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक रिवॉल्वर और दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने मो. गुलफाम […]