November 17, 2026

Faridabad News

फरीदाबाद: एनजीओ की फाउंडर बच्चा बेचते हुए चढ़ी सीएम फ्लाइंग के हत्थे

Faridabad/Alive News: मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक एनजीओ की संचालक महिला और उसके साथी पवन शर्मा को बच्चा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर उपायुक्त ने राजकुमार एसडीओ सिचाई विभाग फरीदाबाद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। कार्यवाही करने के लिए एएसआई […]

बिजली के अघोषित कट से परेशान लोगों ने सब डिवीजन कार्यालय पर किया जमकर हंगामा

Faridabad/Alive News: मंगलवार को बिजली के अघोषित कट से परेशान राहुल कॉलोनी के लोगों ने एनआईटी सब डिवीजन कार्यालय के अंदर घुस कर लगभग 1 घंटे तक जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाने की कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने, अपनी मांग पर […]

नंगला एनक्लेव पार्ट एक में खुले मैनहोल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

Faridabad/Alive News : मंगलवार की सुबह अटल चौक पर नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर भारी पड़ गई। चौक पर निगम अधिकारियों ने सीवर मैनहोल को यूं ही खुला छोड़ दिया है। जिसमें आज सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया जा फंसा। लेकिन गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा […]

बिजली कटौती से परेशान सोसाइटी के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

Faridabad/Alive News: मंगलवार को बिजली कटौती से जूझ रहे सेक्टर 89 स्थित पुरी अमन विला ऑलिव कोर्ट के निवासियों ने विधायक राजेश नागर को समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र सौपा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बिजली की नियमित रूप से आपूर्ति न होने के कारण काफी परेशा नी हो रही है। विधायक ने संबंधित […]

मण्डल आयुक्त ने किया झंडा वितरण केंद्र का शुभारंभ

Faridabad/Alive News : मण्डलायुक्त संजय जून ने जिला में आगामी 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने के लिए लघु सचिवालय परिसर में झंडा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया। मण्डलायुक्त संजय जून ने विधिवत रूप से फीता काटकर शुरू किए गए इस झंडा वितरण केंद्र में जिला की स्वयं सहायता […]

स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

Faridabad/Alive News : आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला में 76वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए जिस भी विभाग को जो दायित्व दिया गया। उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान […]

एक दिवसीय प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान का हुआ समापन

Faridabad/Alive News : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर चल रहा एक दिवसीय जागरूकता अभियान उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में आज सम्पन्न हो गया। जिसमें लगभग 120 पूर्व सरपंच, ग्राम प्रधान, नम्बरदार व प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। डॉ. पंकज, फैसिलिटेटर भारत सरकार […]

प्लेस ऑफ सेफ्टी में बच्चे सीख रहे हैं अभिनय की बारीकियाँ

Faridabad/Alive News: बाल सुधार गृह प्लेस ऑफ़ सेफ़्टी में चल रही 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में भाग ले रहे लगभग 25 बच्चे अभिनय की बारीकियाँ सीख रहे हैं। कार्यशाला के दौरान खेल-खेल में सीखी जा रही गतिविधियों में वह अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन […]

सेक्टर-56 के मुख्य प्रवेश द्वार पर भरा घुटने-घुटने नाले का गंदा पानी, लोगों में भारी रोष

Faridabad/Alive News: सेक्टर 56 के मुख्य प्रवेश द्वार पर लंबे समय से घुटने-घुटने भरा नाले का गंदा पानी हुडा प्रशासन की नाकामी और हरामखोरी को साफ दर्शाता हैं। इन दिनों बरसात का पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। जलभराव से सेक्टर के लोगों का आवागमन बिल्कुल बंद हो चुका है। इसकी […]

आईपी कॉलोनी में बिजली चोरी पर विजिलेंस ने की कार्यवाही

Faridabad/Alive News: आईपी कॉलोनी से बिजली चोरी की शिकायत के बाद सोमवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की। बाईपास रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। करीब तीन महीने से ठेकेदार कॉलोनी के गेट नंबर- 3 से करीब 90 मोटी तार के द्वारा बिना किसी इजाजत के बिजली चोरी कर रहे थे। […]