Faridabad/Alive News : फरीदाबाद में एक मां अपने बेटे के अचानक लापता हो जाने और घर से नकदी व गहनों की चोरी के आरोप के साथ स्थानीय पुलिस के चक्कर काट रही है। महिला ने मीडिया के सामने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि उसका बेटा घर से 54 हजार रुपये नगद और कुछ गहने चुराकर फरार हो गया है।
उनका कहना है कि इस घटना को आठ दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो बेटा मिला है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। महिला ने भावुक होते हुए कहा, “वो पैसा हमारे घर का था, मेरी बेटी के गहने थे, जो ऑपरेशन के लिए बचाकर रखे थे। बेटा चोरी करके भाग गया। हमने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई थी, पंद्रह तारीख को। पुलिस आई, देख कर चली गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

