March 14, 2026

Faridabad News: बुधवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली की आपूर्ति बाधित, पढ़िए

Faridabad/Alive News: मरम्मत कार्य के चलते विभिन्न क्षेत्रों में करीब 4 घण्टे बिजली बाधित रहेगी। ऐसे में लोगों के कार्य प्रभावित नहीं हो, इसको लेकर बिजली विभाग द्वारा समय समय पर सूचना दी जाती है। बिजली विभाग के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते शहर के विभिन्न इलाको में सुबह 12 बजे से शाम 3 बजे तक करीब 4 घंटे के लिए बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

बता दें कि गांव हीरापूर, वालीपुर, मोहना, नारायला जैसी जगहों पर बिजली बाधित रहेगी। ऐसे में अगर आपका बिजली से जुड़ा कोई भी कार्य है तो उसे सुबह 12 बजे से पहले ही कर लें।