May 3, 2024

स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म, सीबीएसई ने जारी की 10वीं, 12वीं की डेट शीट

Faridabad/Alive News: सीबीएसई बोर्ड ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। एग्जाम की डेट शीट जारी होने के बाद स्टुडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई के मुताबिक 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। वहीं, 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को समाप्त होंगे।

12वीं बोर्ड का एग्जाम पैटर्न
12वीं बोर्ड के एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, जबकि 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। बाकी अन्य विषयों का पेपर 80 मार्क्स का होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी है। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं। इस साल जुलाई 2023 में ही सीबीएसई ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी 2024 को शुरू होकर 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

इसके अलावा सीबीएसई ने इस नोटिफिकेशन में यह भी कहा है कि किसी भी परीक्षा का आयोजन करने वाले सभी संगठनों से अनुरोध है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षाओं की तारीखें तय करें। हालांकि, साल में दो बार बोर्ड एग्जाम होने पर कोई अपडेट नहीं। स्टूडेंट्स खुद ये तय करेंगे कि उन्हें बोर्ड एग्जाम एक बार देना है या दो बार।

2023 में 10वीं का पास परसेंटेज 93.12 रहा, 12वीं का 87.33
बता दें, कि 2023 में 10वीं के कुल 21,658,05 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इसमें से 93.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया था। वहीं, कुल 16,80,256 स्टूडेंट्स ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्टर किया था और 16,60,511 ने एग्जाम दिया था। इनमें से 14,50,174 यानी 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया।