Faridabad/Alive News: फरीदाबाद की ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था ने महिला दिवस को भव्य रूप से अकॉर्ड हॉस्पिटल में मनाया। इस आयोजन में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मेयर परवीन जोशी ने शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया। मेयर ने अपने संबोधन में महिलाओं को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि नारी शक्ति का सम्मान सर्वोपरि है और वे महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव वचनबद्ध रहेंगी। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
वहीं विशिष्ट अतिथि फरीदाबाद की प्रोटेक्शन ऑफिसर हेमा कौशिक ने महिला दिवस के अवसर पर ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था के सहयोग से महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने मुख्य रूप से बाल विवाह रोकथाम, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर जोर दिया। हेमा कौशिक ने कहा,”यदि किसी मोहल्ले, गांव या क्षेत्र में बाल विवाह होने की सूचना मिले, तो उसे रोकने का प्रयास करें और तुरंत पुलिस महिला हेल्पलाइन या चाइल्डलाइन पर सूचित करें। “उन्होंने आगे बताया, “18 वर्ष से कम लड़की या 21 वर्ष से कम लड़के का विवाह कानूनी अपराध है। चिकित्सा क्षेत्र: अकॉर्ड हॉस्पिटल की महिला डॉक्टरों को डॉ. सविता, डॉ. पूनम, डॉ. सोनाली को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
संस्था की महासचिव राधिका बहल ने स्वागत भाषण में कहा कि महिलाएं समाज की असली शक्ति हैं और उनका सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नारी उत्थान में योगदान के लिए सामाजिक कार्य के लिए जया जायसवाल, शालिका, प्रिया चोपड़ा, शिवानी, कोमल, सुनीता सहित संस्था की महिला विंग की सक्रिय सदस्यों को समाजसेवा के लिए सम्मानित किया।

