Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग सेल और थाना बीपीटीपी की ओर से गांव खेड़ी कलां में संयुक्त रूप से डायल 112 एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने ग्रामीणों को डायल 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए लोग डायल 112 का उपयोग कर सकते हैं।
इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
कार्यक्रम में सीबी फिल्म के निर्माता चिराग ने भी पुलिस की विभिन्न सेवाओं की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए कानून का पालन करने और नशे से दूर रहने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की और इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

