July 31, 2026

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में सेक्टर-21C की चोरी का भी खुलासा

अवैध देसी कट्टा बरामदगी के मामले में कार्रवाई करती फरीदाबाद क्राइम ब्रांच।

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सेक्टर-21C स्थित एक घर में हुई सोने के आभूषणों की चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गांव कांवरा के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा दिल्ली के गांव अली इलाके से चार हजार रुपये में खरीदा था।

जांच के दौरान आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि 25 जुलाई की रात उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर थाना सूरजकुंड क्षेत्र के सेक्टर-21C स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान घर से सोने के आभूषण चोरी किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस उसे चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आगे की पूछताछ और कार्रवाई करेगी।