Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 265 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 12 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एनआईटी क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 265 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना एनआईटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 3,000 रुपये में यह गांजा दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र से खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से हलवाई का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की है। मामले में जांच जारी है।

