September 12, 2026

फरीदाबाद में 1.210 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की कार्रवाई

Faridabad Crime Branch Uncha Gaon arrests accused Arvind with 1.210 kg ganja

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव टीम ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.210 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अरविंद निवासी टिलकागढ़ी, मथुरा तथा वर्तमान निवासी हरकेश नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 11 सितंबर को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने गुरुग्राम नहर पटरी पर सेक्टर-3 स्थित मीट मार्केट के पास से आरोपी अरविंद को गांजे सहित काबू किया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरविंद करीब 2 किलोग्राम गांजा बिहार से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह पहले ही बेच चुका था और बाकी को बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी को आगे की पूछताछ और मामले की जांच के लिए अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।