Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 ने अवैध जुआ खेलते हुए चार लोगों को बड़खल झील क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,01,590 रुपए की नकदी बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 21 जून को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बड़खल झील के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेडिंग टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ईरशाद, आलम, ईरफान निवासी गांव बड़खल और राशिद निवासी एसजीएम नगर फरीदाबाद) को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,01,590 रूपये नकद बरामद किए। इसके बाद थाना सूरजकुंड में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

