September 24, 2026

नशा और शराब तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार, 600 अल्प्राजोलम टेबलेट और 405 ग्राम गांजा बरामद

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से बरामद अल्प्राजोलम टेबलेट, गांजा और देशी शराब।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे और शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 600 अल्प्राजोलम टेबलेट, 405 ग्राम गांजा और 101 पव्वे देशी शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा DLF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नरेंद्र निवासी गांव बडोता, जिला सोनीपत, हाल न्यू तिलपत कॉलोनी, फरीदाबाद को मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 600 अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की हैं।

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में राज मोहम्मद उर्फ बाबू निवासी 33 फुट रोड, सेक्टर-48, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को नूरानी मस्जिद, तिकोना पार्क, सेक्टर-48, एसजीएम नगर के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से 405 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में पंकज निवासी एसी नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 101 पव्वे देशी शराब बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस का अवैध नशे और शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।