Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सेक्टर-48 इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहन उर्फ जानू निवासी एसजीएम नगर, फरीदाबाद को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहन उर्फ जानू ने यह देसी पिस्टल और कारतूस कथित तौर पर हवाबाजी के लिए अपने एक साथी से उत्तर प्रदेश के चंबल इलाके से 60 हजार रुपये में खरीदे थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसी रिपेयरिंग का काम करता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

