March 7, 2026

Faridabad: ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने से बिजली कर्मचारी की मौत

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद सर्कल के बदरौला सब-डिवीजन में कार्यरत एक बिजली कर्मी की ड्यूटी के समय अचानक हृदय घात होने पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी का नाम मान सिंह (47 वर्ष) है। मान सिंह बदरौला सब-डिवीजन में लाइनमैन था और जल्द असिस्टेंट फोरमैन के लिए ऑथराइज था।

मृतक मान सिंह मंगलवार को सुबह हर रोज की तरह ड्यूटी पर आया था, उसको अचानक चेस्ट में दर्द हुआ और मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने शोक प्रकट किया।