Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की साइबर पुलिस ने एक हफ्ते में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 20 से 26 सितम्बर के बीच 12 मामलों का निपटारा करते हुए 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया और 87,65,800 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इसी दौरान 392 शिकायतों का समाधान किया गया, जिनमें से 4,05,685 रुपये रिकवर किए गए और 4,92,300 रुपये खातों में फ्रीज कराए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन सोई, रंजना बाकड़िया, असकर सिंह, आकांक्षा, देवेंद्र शर्मा, निखिल, मधुकर, कुलभूषण, विवेक, अमरेंद्र, शंकर, रोशन, निवेश, विशाल, रितु, सहीराम, जितेंद्र, सचिन, शिबुनारायण, नितिन, यश, राजकुमार, बिलाल, अरमान, संजय मधुकर मालवीय, संदीप सैनी, सचिन कुमार, धर्मेंद्र, सोनू शर्मा, गणेश, हनीफ मलिक और मनीष शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि लोग जागरूकता की कमी के कारण साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं। ठग अक्सर क्रेडिट कार्ड, बीमा पॉलिसी, बिजली-पानी के बिल या निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि सतर्क रहें, किसी भी लालच में न आएं और साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

