Faridabad/Alive News : पुलिस की दो अलग-अलग अपराध शाखाओं (Crime Branches) की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट (पुलिस प्रोटेक्शन) पर लेकर उनके कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 31 दिसम्बर 2025 को थाना सराय ख्वाजा में एक स्कूटी चोरी होने के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को सौंपा गया था।
तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी फूल सिंह उर्फ मूंगा को पुलिस प्रोटेक्शन पर लिया। आरोपी मूल रूप से जिला नूंह के गाँव चूधींका का रहने वाला है, जो फिलहाल फरीदाबाद के गाँव बादशापुर में रह रहा था। पुलिस द्वारा की गई कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा स्कूटी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
वाहन चोरी के दूसरे मामले में अपराध शाखा एवीटीएस-2 (AVTS-2) की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने थाना सेक्टर-8 क्षेत्र में दर्ज एक स्कूटी चोरी के मुकदमे पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव मूल रूप से खरखौदा (सोनीपत) का निवासी है और वर्तमान में फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रह रहा था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ही मामलों में चोरी के वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने अपनी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

