September 12, 2026

Faridabad Corona Update: जिले में आज 1015 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 148 मरीज स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 1015 मामले पॉजिटिव आए है। 148 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 94.79 प्रतिशत रहा। कोरोना पॉजिटिव का 92 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला मे 4674 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 4766 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 5178 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1361733 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 105217 लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1251117 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3917 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 5 केस वैंटीलेटर और 26 केस आक्सीजन पर है। जिला में सैम्पल पॉजिटिव रेट 7.73 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 94.79 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 4.53 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।