October 7, 2026

सट्टा खाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹22,940 नकद बरामद

फरीदाबाद में सट्टा खाई करते गिरफ्तार दो आरोपियों से ₹22,940 बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने दोनों आरोपियों को इस्माईलपुर-दिल्ली रोड के पास एक खाली मकान से पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹22,940 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर-दिल्ली रोड के पास एक खाली मकान में सट्टा खाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बादल निवासी मदनपुर खादर/मोलड़बंद, साउथ दिल्ली और मोहित निवासी हर्ष विहार, साउथ दिल्ली को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से ₹22,940 की नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।