June 6, 2026

एचसीएस परीक्षा में फर्जी कैंडिडेट पकड़ा, असली और नकली दोनों गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में 26 अप्रैल 2026 को हरियाणा सिविल सर्विसेज (HCS) प्रारंभिक परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया। यह परीक्षा हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई थी, जो जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई।

सेक्टर 7C स्थित के.एल. मेहता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक व्यक्ति असली उम्मीदवार की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। जांच में पता चला कि असली उम्मीदवार विशाल कुमार परीक्षा में मौजूद नहीं था, जबकि उसकी जगह मानव नाम का व्यक्ति पेपर दे रहा था।

सेंटर सुपरिंटेंडेंट की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सेक्टर-7 चौकी की टीम ने नकली कैंडिडेट मानव (निवासी करौथा, रोहतक) और असली उम्मीदवार विशाल कुमार (निवासी मदीना, रोहतक) दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-8 फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई होगी।