May 3, 2024

जेजेपी के संगठन में विस्तार, पंचायतीराज प्रकोष्ठ में 20 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पंचायतीराज प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 20 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी द्वारा पंचायतीराज प्रकोष्ठ में अंबाला में पूर्व हलका प्रधान हरकेश सिंह सुलर, भिवानी में पूर्व चेयरमैन दिलबाग सिंह, दादरी में पूर्व उप प्रधान जिला परिषद भूपेंद्र परमार, फरीदाबाद में राजेश रावत, फतेहाबाद में पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार, गुरुग्राम में राकेश बिलासपुर, हिसार में पूर्व सरपंच ओम प्रकाश खरबला और झज्जर में ओमपाल भटेड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया है।

इसी तरह जींद में पूर्व सरपंच मनोज शर्मा काकडौद, कैथल में पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, करनाल में नरेश बरास, कुरुक्षेत्र में पूर्व सरपंच सतपाल सिंह, महेंद्रगढ़ में रविंद्र यादव गागड़वास, नूंह में पूर्व सरपंच जाहिद हुसैन और पलवल में पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र सिंह रावत जेजेपी पंचायतीराज सेल के जिला अध्यक्ष होंगे।

इनके अलावा पानीपत में पूर्व सरपंच सरदार गुरविंदर संधू, रेवाड़ी में सतीश कुमार बुडौली, सिरसा में सरदार गुरपाल सिंह गंगा, सोनीपत में पूर्व सरपंच रमेश नाथ और यमुनानगर में अशोक गुर्जर खदरी को पंचायतीराज प्रकोष्ठ का जिला प्रधान नियुक्त किया है।