May 19, 2024

जेजेपी के संगठन में विस्तार, प्रदेश स्तर पर हुई नियुक्तियां

Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 46 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी ने दादरी से ओम प्रकाश चोबराला, रामनिवास मिर्च, सत्येंद्र दतौली, अंबाला से रविंद्र ढेजी, देवेंद्र बिल्ला, फरीदाबाद से बेगराज नागर, विजयपाल तेवतिया को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है। वहीं पंचकुला से रणधीर सैनी, यमुनानगर से राजेंद्र शर्मा, कमल कंबोज, कुरूक्षेत्र से चंद्र प्रकाश सैनी, अनवर खान, रेवाड़ी से शीश राम गुर्जर, महेंद्र सिंह, गुरुग्राम से शमशेर डागर और पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी ईश्वर मऊ भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य होंगे।

इसी तरह करनाल से प्रेम सिंह, नरेश फोर शेखपुरा, पानीपत से मीनाक्षी वालिया, सरिता धानक, जींद से भले राम श्योकंद, रघबीर नैन दनौदा, कर्मबीर सैनी, कैथल से रणधीर जडोला, सिरसा से सुखराज सिंह सिंधु, राज कुमार कस्वां, सुखमंद्र सिहाग को पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में मेंबर बनाया है।

वहीं फतेहाबाद से राजेंद्र बिल्ला, भिवानी से जोगेंद्र बागनवाला, जोगेंद्र ठेकेदार, महेंद्रगढ़ से राव सुरेश शास्त्री, राम कुमार, जिले सिंह गुर्जर, हिसार से सतपाल पालू, मास्टर ताराचंद भी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे।

इनके अलावा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में रोहतक से बने सिंह नांदल, हरी किशन खटक, पलवल से डॉ. किशोर, जीतू दीघोट, सोनीपत से पूर्व हलका प्रधान रोहताश दहिया और अंजू बाला खटक सदस्य होंगे। झज्जर से सनबीर दलाल, पानीपत से सतबीर खरब, कुरुक्षेत्र से धर्मेंद्र नैन, भिवानी से सुनील ढिल्लों और सोनीपत से राजपाल उर्फ राजू को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।