April 28, 2024

हड़प्पा-मोहनजोदड़ो सभ्यताएं तो सभी जानते है, पर क्यों नहीं जानते इन्हे ?

ये दुनिया तमाम उतार चढ़ावों के बाद आज जिस जगह पहुंची है, वहां पहुंचने में लंबा वक्त लगा. हम मिस्र की सभ्यता के बारे में जानते हैं, ग्रीक सभ्यता के बारे में जानते हैं, माया सभ्यता के बारे में जानते हैं, पर तमाम ऐसी भी सभ्यताएं ऐसी भी हैं, जिनके बारे में हम कम ही जानते हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ सभ्यताओं के बारे में.

सिल्ला(कोरिया) : कोरिया के 3 साम्राज्यों में से एक ‘सिल्ला’ साम्राज्य कभी खूब फला फूला था. सिल्ला की उत्पत्ति 57 ईसापूर्व की मानी जाती है, जो कबीलों में थे, पर बाद में समूचे कोरियाई प्रायद्वीप पर फैल गए खासकर दक्षिण में. इस पर ‘किम’ राजवंश का राज था. ये साम्राज्य सन 935 तक चला, जोकि 992 सालों तक रहा.

द इंडस(भारत) : ये दुनिया की सबसे विकसित शहरी सभ्यता में से रही है. ये सभ्यता सिंधु और गंगा नदियों के बीच विकसित हुई. इसका समय 3300 ईसा पूर्व से 1600 ईसा पूर्व तक रहा.

द सैंजिंगडुई : ये कांस्ययुगीन सभ्यता चीन के सिचुआन प्रांत में विकसित हुई थी. इसका पता साल 1929 में एक किसान ने लगाया था. यहां से तमाम कांस्ययुगीन प्रतिमाएं प्राप्त हुई है. ये सभ्यता 2800 से 3000 पहले वजूद में थी.

द नोक : ये सभ्यता 1000 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी तक वजूद रही. ये सभ्यता वर्तमान नाइजीरिया में विकसित थी. इसकी जानकारी 1943 में मिली थी. यहीं से टेरा कोटा की मूर्तियां प्राप्त हुई.

द एट्रस्कान्स : ये सभ्यता वर्तमान इटली वाली जगह पर 700 ईसापूर्व से 500 ईसापूर्व के बीच रही. इसी सभ्यता के ठीक बाक रोमन साम्राज्य वजूद में आना शुरू हुआ. यहां की खास लिपि भी थी, तो कई मकबरे बी यहां मिली है. इस जगह से 25000 ऐतिहासिक चीजें मिली हैं.