March 8, 2026

11 सप्ताह में हर गांव बने स्वच्छ और सुंदर : शिखा

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तिगांव खंड की ग्राम पंचायत बुखारपुर की सरपंच मधु ने रात्रि सफाई अभियान की नई पहल शुरू की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि सुबह गांव वाले जब उठे तो साफ-सुथरा गांव देखकर दिन की शुरुआत करें और सफाई को अपनी आदत बनाएं।

रात्रि सफाई अभियान में संदीप, रविपाल, उपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण) और जागृति एंटरप्राइजेज के कर्मचारी भी शामिल रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत सीकरी (बल्लभगढ़) के सरपंच विवेक छोकर और ग्राम पंचायत कांवरा के सरपंच कृष्ण कुमार ने भी ग्रामीणों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने कहा कि इस 11 सप्ताह के अभियान का उद्देश्य जिले के हर गांव को साफ और सुंदर बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने गांव को जिले का सबसे सुंदर गांव बनाएं।