Gurugram/Alive News: हरियाणा के गुरुग्राम में आज सोमवार को किन्नरों ने थाने में हंगामा किया। गुस्साए किन्नरों ने पुलिस की डायल 112 की गाड़ी भी तोड़ दी। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई। डीएलएफ फेज-2 थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
शगुन ने आरोप लगाया कि रात को हम लोग एमजी रोड पर मौजूद थे। वहां पर कुछ पुलिसकर्मियों ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब हम लोगों ने मना कर दिया तो हमारे कपड़े फाड़े गए। साथ ही थाने में ले जाकर मारपीट भी की।
हालांकि, पुलिस ने इस बात को नकारते हुए कहा कि पहले किन्नरों ने हंगामा किया। उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहला मामला डीएलएफ फेज-2 में पुलिस राइडर अमित की शिकायत पर दर्ज हुआ है। दूसरा मामला सेक्टर 29 पुलिस थाने में किन्नरों के हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को देकर दर्ज किया गया है। जिस डीएलएफ फेज-2 थाने में किन्नरों ने हंगामा किया, यह शहर का सबसे पॉश इलाका है। यहां पर कई बड़े फिल्म स्टार, कारोबारियों और नेताओं की कोठियां हैं।

