April 28, 2024

रात की ड्यूटी करने व बायोमैट्रिक मशीन का कर्मचारियों ने किया विरोध

Faridabad/Alive News : सफाई कर्मचारियों की रात की ड्यूटी करने से व बायोमैट्रिक मशीन का विरोध कर कर्मचारियों ने किया निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच संचालन यूनियन के वरिष्ठ नेता प्रकाश प्रचारी ने किया। इस प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे। शास्त्री ने उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दे दिया।
जबकि पालिका के गरीब कर्मचारियों को आज भी इससे इस सातवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित रखा। जोकि सरकार के दलित विरोधी चेहरे को उजागर करता है। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, गुरचरण खाण्डिया ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के ऊपर दमनकारी नीति अपना रही है। सफाई कर्मचारी अपनी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहे है लेकिन निगम आयुक्त ने इन कर्मचारियों की रात की ड्यूटी कर दी है।
जिससे इस कडक़ती सर्दी से उन्हें अपना बचाव भारी पड़ रहा है। वहीं प्रशासन बायोमैट्रिक मशीन इन कर्मचारियों पर थोप रही है। जबकि यह कर्मचारी ईमानदारी से काम करते है। उन्होंने कहा कि एक तरफ निगमायुक्त इन कर्मचारियों को कार्य के लिऐ शाबासी देती है वहीं दूसरी तरफ इनको निठठला समझाकर बायोमैट्रिक मशीन लागू कर रही है। बालगुहेर ने कर्मचारियों की रात की ड्यूटी को समाप्त नहीं किया व बायोमैट्रिक मशीन लागू की तथा 21 सूत्रीय मांग पत्र पर जल्द बातचीत नहीं की तो नगर निगम के कर्मचारी निगम प्रशासन के खिलाफ आर-पार का आन्दोलन करेगा।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार, देविन्द्र मंझावली, प्रेमपाल, बल्लू चिन्डालिया, महेश मंगू, रगबीर चौटाला, जितेन्द्र छाबड़ा, कृष्ण चिन्डालिया, दान सिंह, महेन्द्र कुडिया, जयपाल, जसबीर चौहान, विरेन्द्र भंडारी, अनिल भंडारी, जगदीश, सतीश, रविन्द्र, माया, कमलेश, ज्ञयानों, शकुन्तला आदि उपस्थित थे।