March 8, 2026

उभरती प्रौद्योगिकियों में कोर्स विकसित करने पर जोर

Faridabad/Alive News : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स (IEI) के 40वें राष्ट्रीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। “आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना” थीम पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन IEI फरीदाबाद सेंटर द्वारा किया जा रहा है।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने एआई, आईओटी, साइबर सिक्योरिटी, 5जी-6जी, रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में उद्योग-उन्मुख माइक्रो-क्रेडेंशियल कोर्स विकसित करने का सुझाव दिया तथा इन कोर्सेज को विश्वविद्यालय द्वारा तत्काल अपनाए जाने की घोषणा की।

विशिष्ट अतिथि प्रो. अशुतोष कुमार सिंह (निदेशक, IIIT भोपाल) ने उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों की कमी पर चिंता जताते हुए शोधार्थियों से वास्तविक समस्याओं पर आधारित शोध विषयों पर कार्य करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में डॉ. रोजर कुमार एवं ई. नारंग एन. किशोर ने आईओटी के व्यावहारिक पहलुओं पर विचार रखे।

समारोह में प्रो. (डॉ.) तारा सिंह कमल, ई. एल.के.एम. आधी और डॉ. रोजर कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा सुश्री स्वाति कुमारी को IEI यंग इंजीनियर्स अवार्ड प्रदान किया गया।

दिनभर तकनीकी सत्र, पोस्टर प्रस्तुति और छात्र प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। सम्मेलन का समापन 4 दिसंबर को होगा।