April 20, 2024

ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सैलजा, हुड्डा जैसे दिग्गज नेता करेंगे प्रचार

Chandigarh/Alive News: ऐलनाबाद उपचुनाव पर सबकी निगाहे टिकी हुई है। चुनाव में हिस्सेदारी वाली पार्टीयां जोरों शोर से तायारियों में जुट गई है। ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। 

विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग, शमशेर सिंह विर्क गोगी, बिशन लाल सैनी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, भूपेंदर गंगवा व बजरंग दास गर्ग को भी स्टार प्रचारक बनाया गया।