March 7, 2026

फरीदाबाद के इन क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में रविवार के दिन यानी 4 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग के जारी शेड्यूल के अनुसार यह शटडाउन सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में साढ़े दस बजे से एक बजे तक यानी ढाई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान शटडाउन 66 केवी के सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाली ग्लोबल स्टील, 66 केवी एस्कार्ट – । टी – 1, 25/31.5 एमवीए और 66 केवी एस्कार्ट -। टी – 2, 25/31.5 एमवीए पर किया जाएगा। बिजली बंद रहने का मुख्य कारण 220 केवी ए – 5 से 66 केवी ग्लोब स्टील के मेन सर्किट के रखरखाव और 226 से 66 केवी लाइन के मरम्मत कार्य है।

ये क्षेत्र रहेगें प्रभावित

  • 66 केवी ग्लोबल स्टील: सिविल अस्पताल, सोहना रोड और सुभाष कॉलोनी।
  • 66 केवी एस्कार्ट–टी-1 (25/31.5 एमवीए): मेट्रो अस्पताल, सर्किट हाउस, सेक्टर-15बी, पार्श्वनाथ, एल्डिको, टेलीफोन एक्सचेंज, एस्कॉर्ट-I, डेल्टन केबल और पेबल डाउन टाउन।
  • 66 केवी एस्कार्ट–टी-2 (25/31.5 एमवीए): जिमखाना, थॉमसन प्रेस, प्रेरणा धाम, सेक्टर-12, नेहरू कॉलेज, एसएसबी अस्पताल और सेक्टर-15ए।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग का सहयोग करें।