March 7, 2026

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में बिजली कर्मचारियों का दो घंटे का प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) के बैनर तले फरीदाबाद सर्कल के बिजली कर्मचारियों ने गुरुवार को दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्रीय परिषद के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कर्मचारियों ने सभी सबडिविजन, डिवीजन, सर्कल कार्यालय, कंप्लेंट सेंटर और सब-स्टेशनों पर हाथों में काली पट्टी बांधकर केंद्र व प्रदेश सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान विरोधी नीतियों तथा ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सर्कल सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व और प्रदेश चीफ ऑर्गेनाइजर विनोद शर्मा की मौजूदगी में हुए इस प्रदर्शन में यूनियन के चारों यूनिटों के प्रधान सुनील चौहान, मदनगोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने हड़ताल के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।