Faridabad/Alive News: आज शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस-भिवानी) सर्कल फरीदाबाद की एनआईटी यूनिट के पदाधिकारियों की एक आवश्यक मीटिंग 11 केवी स्विचिंग सिस्टम हार्डवेयर पर यूनिट के प्रधान लेखराज चौधरी की अध्यक्षता में की गई। मंच का संचालन यूनिट के सचिव मुकेश शर्मा ने किया। यह मीटिंग 25 अक्टूबर शनिवार को बहादुरगढ़ में होने जा रहे दो दिवसीय एचएसईबी वर्कर यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन को लेकर हुई ।
प्रधान लेखराज चौधरी ने बताया कि फरीदाबाद सर्कल से सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों का एक जत्था भारी संख्या में दलबल के साथ रवाना होगा । राज्यस्तरीय इस अधिवेशन में प्रदेश के कोने – कोने से बिजली कर्मचारियों का एक हुजूम इस महापंचायत के मौके पर उमड़ रहा है। इस दौरान राज्य कमेटी के दिशा निर्देश एवं निर्णायक फैसले अनुसार प्रदेश में आगामी रूपरेखा और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को अमल में लाकर आगे की दिशा और दशा की रणनीति तैयार की जाएगी ।
इस अधिवेशन में कई अहम फैसलों पर विचार होगा जैसे पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर, एक्सग्रेसिया पॉलिसी की खामियों को दूर करने को लेकर, कच्चे व पक्के कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल चिकित्सा फ्री देने, सभी कर्मचारियों को इलेक्ट्रिसिटी एलाउंस फ्री देने, जोखिम भत्तों के देने बारे में, कच्चे कर्मचारियों को समान काम, समान वेतनमान देने बारे में, पूरे प्रदेश के टेक्निकल कर्मचारियों को उच्च तकनीकी की टी एन्ड पी किट देने बारे में और कच्चे कर्मचारी जो एक लम्बे अरसे से पक्का होने की बाट जोह रहे हैं उनके पक्का होने आदि की प्रमुख मांगों को लेकर यह प्रांतीय अधिवेशन खुले मंच से आयोजित किया जाएगा ।
इस आवश्यक मीटिंग में मामचन्द, राजेश शर्मा, देवेंदर, अमरचन्द, राजेश कुमार, दयाराम, सतीश गिल, धर्मेंदर, सुमित कुण्डू, महेन्दर, धर्मेन्द्र, सुमेर सिंह, सोनू बघेल, नरेश, नवदीप, सुन्दर, लखन, परवीन, अरुण और प्रदीप मौजूद रहे ।

