Faridabad/Alive News: तिगांव थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की शराब पिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तिगांव पुलिस ने व्यक्ति के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम का लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मृतक व्यक्ति की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति को एक महिला और उन्ही के गांव के रहने वाले उनके देवर ने उनको शराब पिलाकर मारपीट की और जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति तिगांव में उसको और उसके बच्चों को छोड़कर एक महिला के साथ रहता था और उसी के साथ काम करता था। शनिवार को उसके देवर और महिला ने उसे शराब पिलाई और उसे पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
शव को देखने पर पता चला कि उसके बटन टुटो हुए थे और पैर में चोट लगी हुई थी। उससे उन्हे पूरा यकीन है कि उनको शराब पिलाकर पीट पीटकर मारा गाया। खबर लिखे जाने पर मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

