October 27, 2024

शिक्षा विभाग जनवरी में आयोजित करेगा ‘ हरियाणा जानो प्रतियोगिता’, चार हजार से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Chandigarh/Alive News: राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणा के इतिहास के बारे में जानकारी हो सके। इसको ध्यान में रखकर शिक्षा विभाग हरियाणा जानो प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व शिक्षक हरियाणा के जिलावाइज, संस्कृति, बॉलीवुड अन्य महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

कक्षा चौथी से 12वीं तक के विधार्थी लेंगे भाग
इसके बाद कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनके प्रश्न पत्र भी क्लास वाइज अलग-अलग तैयार किए जाने हैं। साथ ही विद्यार्थियों को प्रदेश की संस्कृति के प्रत्येक पहलू की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश के सामान्य ज्ञान से अवगत कराया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार जानो प्रतियोगिता का जनवरी में आयोजन करवाएगी।

चार हजार से अधिक विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
जिले के सरकारी व गैर स्कूलों के 4 हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसके जरिए हरियाणवी संस्कृति का प्रसार किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने प्रदेश के सामान्य ज्ञान के बारे बताया जाएगा। हिंदी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रतियोगिता संपन्न होगी। ओएमआर पैटर्न पर आधारित इस बहुविकल्पीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 40 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे। ओएमआर सीट के दस मिनट का समय दिया जाएगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित हरियाणा को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 40 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे। यह प्रतियोगिता ओएमआर आंसर पैटर्न पर होगी।

विद्यार्थियों को ओएमआर सीट को भरने के लिए अलग से 10 मिनट का समय दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की नॉलेज बढ़ेगी। हरियाणा सामान्य ज्ञान पर आधारित इस प्रतियोगिता से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे। वहीं भविष्य में होने वाले कॉम्पिटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वह हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलुओं को लेकर नॉलेज बढ़ा सकेंगे।