May 1, 2024

शरीर में विटामिन-H की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

Delhi/Alive News :आज के समय में बदलती जीवन शैली से लोगो में पोषण की कमी आ रही है। जिसे हम में विटामिन की कमी के कारण अनेक समस्या हो रही है। सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना बहुत जरूरी है। ये विटामिन्स हमें कई रोगों से बचाते हैं साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी जरूरी होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में शामिल है विटामिन-H जिसे बायोटीन भी कहा जाता है। शरीर में इसकी पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट कुछ फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को सारे विटामिन्स की जरूरत होती है, लेकिन किसी भी पोषक तत्व की कमी से आप कई तरह की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इससे स्किन और बालों पर भी असर पड़ता है। हालांकि खानपान में बदलाव कर आप विटामिन्स की कमी को दूर कर सकते हैं। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है विटामिन-H। इसे साइंस की भाषा में बायोटीन कहा जाता है। यह विटामिन स्किन, बाल, त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं, विटामिन-H के फायदे और इसकी कमी दूर करने के लिए क्या खाएं।

विटामिन-H के फायदे
विटामिन- H शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलता है। जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं।
प्रेग्नेंसी में भी विटामिन- H काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
नाखून के विकास के लिए विटामिन- H मददगार है।
यह विटामिन बालों और स्किन के लिए काफी जरूरी है।
विटामिन-H की पूर्ति के लिए खाएं ये फूड्स

अंडे
अंडे की जर्दी में बायोटिन मुख्य रूप से पाया जाता है। यह प्रोटीन और अन्य विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत हैं। आप अंडे को विभिन्न तरीकों से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जैसे नाश्ते के लिए उबले अंडे, सलाद या सैंडविच में शामिल कर सकते हैं।

बादाम
बादाम में विटामिन-H पर्याप्त होता है। जिससे बालों में तेजी से ग्रोथ होता है। ये हेल्दी फैट्स और अन्य विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत हैं। आप इसे सलाद या दलिया में शामिल कर सकते हैं।

स्वीट पोटैटो
स्वीट पोटैटो बायोटिन का अच्छा स्रोत है। इसमें फाइबर, विटामिन-ए और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। आप स्वीट पोटेटो को उबाल कर खा सकते हैं या इसकी कोई रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं।

सैल्मन
सैल्मन बायोटिन का एक बड़ा स्रोत है। यह प्रोटीन और अन्य विटामिन्स का भी अच्छा स्रोत है। विटामिन-H की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में सैल्मन फिश जरूर शामिल करें। इस ग्रिल कर भी खा सकते हैं ।