September 28, 2026

Noida: रोडवेज बस का नहीं, ई- बस का हुआ किराया कम

Noida/Alive News: 15 जून से सड़कों पर संचालित हो रही एसी ई-बसों का किराया कम हो गया है। वही रोडवेज बस का किराया अभी भी फिक्स ही है।

मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) रोहताश कुमार ने बताया कि सेक्टर 90 से संचालित होने वाली नोएडा इलेक्ट्रिक डिपो की ई-बसों का किराया रोडवेज बसों की तुलना में कम निर्धारित किया गया है। वहीं, रोडवेज बसों का किराया पूर्व निर्धारित दरों के अनुसार ही संचालित हो रहा है और कोई बदलाव नहीं हुआ। अगर इसमें कोई बदलाव होता भी है वो वह लखनऊ मुख्यालय से ही किया जाता है। उनकी तरफ से बस के किराये में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता ही और न ही उन्होंने किया है।