May 14, 2024

कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

Palwal/Alive News: जिलाधीश कृष्ण कुमार ने अपराध प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22 एवं 23 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 28 एवं 29 मार्च 2022 को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सहित सर्व कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।

जिलाधीश कृष्ण कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत बडौली की खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा को शहर पुलिस थाना, कैंप पुलिस थाना, चांदहट पुलिस थाना एवं गदपुरी पुलिस थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पलवल के नायब तहसीलदार दिनेश को सदर पुलिस थाना, हथीन पुलिस थाना, बहीन पुलिस थाना तथा उटावड पुलिस थाना क्षेत्रों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

होडल के नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश को हसनपुर पुलिस थाना, होडल पुलिस थाना तथा मुंडकटी पुलिस थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार पलवल के खंड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेश कुमार को बस अड्डा पलवल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।