March 9, 2026

पल्ला पुल पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी न होने से लगा रहता हैं घंटों भीषण जाम

Faridabad/Alive News: पल्ला पुल पर कुछ दिनो से ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहते है। पुल पर वाहनों की कतारें बढ़ने पर सवारी और वाणिज्य वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुराना पल्ला पुल से अभी भी हर रोज सुबह शाम हजार वाहनों का आवागमन होता है। आज बुधवार के दिन भी सुबह से ही काफी भीषण जाम लगा रहा। जगह जगह वाहनों की लंबी कतार देखी गई। इस बीच बढ़ती हुई गाड़ियों के ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी दिखाई नहीं दिया। इसके चलते दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन थम-सा गया था। जाम की वजह से कई लोग देरी से बचने के लिए पैदल जाते दिखाई दिये।

क्या कहना है राहगीर का
जाम के कारण उनके रोज के कारोबार पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसा कई बार हुआ है कि जाम लगा हुआ है और कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी उस ट्रैफिक को क्लियर करने के लिए मौजूद नहीं है।
-राम सिंह, स्थानीय व्यापारी।

मैं हर रोज इस पुल से आवागमन करता हूं। सुबह के ऑफिस जाते समय पल्ला पुल पर जाम के कारण लेट होना पड़ता है। यहां कई बार कोई पुलिस कर्मी नही होता। इस वजह से वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
-राजकुमार, दैनिक राहगीर।