May 19, 2024

दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : दो महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान न किए जाने से गुस्साए फरीदाबाद, नगर निगम के समस्त कर्मचारियों ने आज नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद के प्रधान रमेश जागलान ने की। मंच का संचालन महेन्द्र पाल ने किया।

फेडरेशन के अघ्यक्ष रमेश जागलान व वरिष्ठ उप-प्रधान शाहावीर खान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान ना करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार 2 महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैकडों सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने सेवानिवृत्ति लाभों की प्राप्ति के लिए पिछले 2 साल से अधिक समय से निगम मुख्यालय के धक्के खाने को मजबूर हैं और इनमें से केई तो स्वर्ग सिधार कर जा चुके है। फेडरेशन ने निगमायुक्त यशपाल यादव से भी अपील की है कि वह बिना कोई देरी के वेतन व पेंशन का भुगतान करे।

फेडरेशन के अघ्यक्ष रमेश जागलान ने आरोप लगाया है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक कर्मचारियों को वेतन व पेंशन का भुगतान नही किया गया है जब तक प्रशासन द्वारा वेतन व पेंशन का भुगतान नही किया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा और कहा है कि एक तरफ तो हरियाणा सरकार फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का दाबा कर रही है और वही दूसरी तरफ सरकार पर आरोप लगाया है कि फरीदाबाद नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को दो साल से सेवानिवृति के लाभ का भुगतान नही किया गया है।

सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, नरेश बैंसला, सुरजीत नागर, राम बिहारी, रमेश पहलवान, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशीअधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, कर्मचन्द, भूप सिंह, श्यामवती, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भड़ाना मोहन देशवाल, खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।