October 28, 2026

अत्यधिक गर्मी के चलते 23 व 24 मई को 9वी से 12वी कक्षा तक रहेगा अवकाश

Bhiwani/Alive News : गर्मी के चलते 9 से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी,अर्ध सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का 23 व 24 मई को अवकाश घोषित किया गया है।

उपायुक्त नरेश नरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा, पचंकूला के निर्देशानुसार जिला में सभी शिक्षण संस्थानों को 23 व 24 मई को गर्मी की अधिकता को देखते हुए छुट्टी के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक, गैर-शिक्षक व कर्मचारी,अधिकारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी को निर्देश दिए है कि वे निर्देशों की पालन सुनिश्चित करेंगे। कोई भी नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सरकारी,अर्ध सरकारी,प्राइवेट विद्यालय अवकाश अवधि के दौरान बच्चों के लिए न खोला जाएं।