May 19, 2024

घरेलू कलह के चलते युवक ने नहर में लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Chandigarh/Alive News : घरेलू कलह के चलते गांव खारवन निवासी दो बच्चों के पिता ने दादुपुर हेड से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर जान दे दी। पति के नहर में छलांग लगाने की सूचना जब पत्नी को मिली तो उसने घर पर रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जा रहा है 38 वर्षीय युवक विपिन पत्नी से बहस होने के बाद बाइक पर निकला था। दादुपुर हेड पर बाइक खड़ी करके उसने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को छलांग लगाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक के नंबर से युवक की पहचान हुई। पति के छलांग लगाने की सूचना घर पहुंची तो पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ निकल लिया। परिजन व पड़ोसी विवाहिता को अस्पताल ले गए, जहां उसकी जान तो बच गई लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने गोताखोरों का दल बुलाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विपिन खेती करता है और 12 साल पहले उसकी शादी रजनेश से हुई थी। उनका एक लड़का 8 साल का और लड़की दस साल की है। गुरुवार दोपहर को विपिन और रजनेश में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद विपिन बाइक लेकर घर से निकल गया। वह सीधा दादुपुर हेड पहुंचा और बाइक वहीं खड़ी करके नहर में छलांग लगा दी।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने विपिन को छलांग लगाते हुए देखा और सूचना पुलिस को दे दी। वहीं जब पति के नहर में छलांग लगाने का की सूचना पत्नी को मिली तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से सूचना थाना सदर जगाधरी पुलिस को भेजी गई। अस्पताल में महिला की जान तो बच गई है लेकिन उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जिस कारण पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई।