June 6, 2026

बदलते मौसम का असर, नोएडा जिला अस्पताल में बढ़े गर्दन और कमर दर्द के मरीज

Noida/Alive News: मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल नोएडा के फिजियोथैरेपी विभाग में इन दिनों गर्दन दर्द और कमर दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 50 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. विशेष राठौर ने बताया कि मौसम बदलने के कारण लोगों में मांसपेशियों में जकड़न, सर्वाइकल दर्द और कमर दर्द की समस्या बढ़ रही है। खासतौर पर लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग, बुजुर्ग और ऑफिस कर्मचारियों में यह परेशानी अधिक देखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में शरीर को सक्रिय रखना, नियमित व्यायाम करना और सही बैठने की आदत अपनाना जरूरी है। समय पर इलाज और फिजियोथैरेपी से इन समस्याओं में काफी राहत मिल सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को दर्द को नजरअंदाज न करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है