Noida/Alive News: शहर में चल रहे स्कूल बसों के फिटनेस जांच अभियान को एक महीना बीत जाने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। परिवहन विभाग लगातार बसों की जांच कर रहा है, लेकिन अब भी कई बसों की फिटनेस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिदिन स्कूल बसों की जांच की जा रही है। इस माह अब तक 22 स्कूल बसों की फिटनेस जांच पूरी की गई है, जबकि 38 बसों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि जो बसें निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बस संचालकों को जल्द से जल्द खामियां पूरी कर दोबारा फिटनेस कराने के लिए कहा गया है। कई मामलों में विभाग की ओर से फोन कर भी संचालकों को बुलाया जा रहा है, ताकि स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

