September 17, 2026

दिल्ली NCR में खुल सकते है DU के कॉलेज

Delhi/Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री (उद्योग, औद्योगिक प्रशिक्षण और पर्यावरण) विपुल गोयल ने दिल्ली एनसीआर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज खोलने की मांग को लेकर आज (शनिवार) को केंद्रीय सरकार में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से दिल्ली में मुलाकात की ।

दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिल्ली एनसीआर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के सामने रखी । विपुल गोयल ने कहा अगर एसा होता है तो एनसीआर में उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार आ सकता है ।

दिल्ली एनसीआर में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज खोले जाने की मांग पर मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सकारत्मक रुख अपनाते हुए इस पर विचार करने की बात कही है ।