March 8, 2026

शराब के नशे में धुत होकर थार चालक ने कुचला प्रॉपर्टी डीलर को 

Faridabad/Alive News: वृंदावन से वापस लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को थार ड्राइवर ने शराब के नशे में कुचल दिया। जिससे डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में परिजनों ने मर्डर करने का आरोप लगाया। स्वजन ने कहा कि थार ड्राइवर ने जानबूझ कर प्रॉपर्टी डीलर को कुचला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए पुलिस पर भी पैसे खाने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नंगला चौक निवासी पूनम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई मनोज मंगला प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उसके दो बच्चे थे। रविवार को उनका भाई मनोज बाइक से वृंदावन गया था। रात को जब वह वापस लौट रहा था तो सेक्टर 12 ओजोन पार्क के पास एक तेज रफ्तार थार आ रही थी।

बताया जा रहा है कि थार पीछे से किसी को टक्कर मार कर आ रही थी। मनोज ने थार ड्राइवर को रोकने का प्रयास किया तो उसने प्रॉपर्टी डीलर को कुचल दिया। परिजनों का कहना है कि थार ने दो से तीन बार मनोज को कुचला और फिर वह वहां से चली गई।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में थार ड्राइवर को बचाने का प्रयास कर रही है।