March 7, 2026

के.एल. मेहता महिला कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने के.एल. मेहता महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक हरियाणा, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के निर्देशों पर, पुलिस उपायुक्त यातायात के मार्गदर्शन में किया गया।

इस मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग सेल प्रभारी निरीक्षक सुनीता, एससीएम नगर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज टाउन नंबर-3 मौजूद रहे। निरीक्षक सुनीता और उनकी टीम ने कॉलेज की छात्राओं और अध्यापकों को साइबर सुरक्षा, नशे से दूर रहने, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डायल 112 की सुविधा के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में करीब 800 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने भाग लिया। सत्र के अंत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।