Faridabad/Alive News: नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने डीजीआईएम कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 400 से अधिक विद्यार्थी और अध्यापक शामिल हुए।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य व सीनियर एडवोकेट के.पी. सिंह ने नशे को एक गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि इसकी शुरुआत अक्सर स्कूल और कॉलेज स्तर से होती है। सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा, नशे से बचाव, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डायल 112 सेवा के बारे में जानकारी दी।
सत्र के अंत में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।

